Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Siege search operation ends in Pulwama two soldiers martyred one militant killed - Sabguru News
होम India जम्मू – कश्मीर : पुलवामा में घेराबंदी तलाश अभियान समाप्त, दो जवान शहीद, एक आंतकवादी ढेर

जम्मू – कश्मीर : पुलवामा में घेराबंदी तलाश अभियान समाप्त, दो जवान शहीद, एक आंतकवादी ढेर

0
जम्मू – कश्मीर : पुलवामा में घेराबंदी तलाश अभियान समाप्त, दो जवान शहीद, एक आंतकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों की तलाश में 55 घंटों से जारी सुरक्षा बलों का घेराबंदी और तलाश अभियान गुरूवार देर शाम समाप्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तलाश अभियान के दौरान मुठभेड में सेना का एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) का जवान शहीद हो गया और एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

सूत्रों ने बताया कि दचिगाम और त्राल के जंगलों से घिरे जानताराग, खीरयू गांव में आतंकवादियों की छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राईफल्स, एसओजी और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड शुरू होने पर एसओजी का एक जवान शहीद हो गया और दो जवान घायल हो गये थे। दो जवानों में से एक की बुधवार को 92 बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। आतंकवादी हालांकि इलाके से भागने में गये थे लेकिन जानताराग से दो किलोमीटर दूर नगराट्टन में घेर कर बुधवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार दिया। सेना ने आंतकवादी का शव और कुछ हथियारों को बरामद कर लिया है। मारे गये आतंकवादी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इलाके में अन्य आतंकवादियों के नहीं मिलने के बाद अभियान कल शाम समाप्त कर दिया गया था।