Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिन्धु सभा की ओर से चण्ड दर्शन पर होंगे आनलाइन धार्मिक आयोजन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सिन्धु सभा की ओर से चण्ड दर्शन पर होंगे आनलाइन धार्मिक आयोजन

सिन्धु सभा की ओर से चण्ड दर्शन पर होंगे आनलाइन धार्मिक आयोजन

0
सिन्धु सभा की ओर से चण्ड दर्शन पर होंगे आनलाइन धार्मिक आयोजन

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा महानगर अजमेर की ओर से 13 मई दोपहर 11 बजे से चण्ड दर्शन के अवसर पर अलग अलग मदिरों में आनलाइन पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी की अध्यक्षता में लिया गया।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि चांद बावडी स्थित झूलेलाल भवन व आशा गंज स्थित इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर पर पूजन के साथ मशहूर कलाकार व सांस्कृतिक मंत्री घनश्याम ठारवाणी भगत आनलाइन भजन व पंझडे प्रस्तुत करेगें।

नाका मदार स्थित झूलेलाल मन्दिर पर दीदी पुष्पा साधवाणी द्वारा पूजन किया जाएगा। विश्व में फैली करोना महामारी से सभी मुक्त करने की प्रार्थना के साथ स्वस्थ रहने की मंगल कामना की जाएगी। कार्यक्रम में पल्लव प्रार्थना व महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।

आनलाइन बैैठक में जिलामंत्री मोहन तुलस्यिाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कमलेश शर्मा, मनीष ग्वालाणी, नरेन्द्र सोनी, पुरूषोतम जगवाणी, राम बलवाणी, गोविन्द पारवाणी, ईश्वर, राम केसवाणी, बाबा गागूमल, घनश्याम चांदनाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज