Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1350वीं जयंती पर गूंजे देशभक्ति के तराने - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1350वीं जयंती पर गूंजे देशभक्ति के तराने

सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1350वीं जयंती पर गूंजे देशभक्ति के तराने

0
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1350वीं जयंती पर गूंजे देशभक्ति के तराने
sindhupati maharaja dahir sen birth anniversary celebration in ajmer
sindhupati maharaja dahir sen birth anniversary celebration in ajmer

अजमेर। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन 1350वीं जयंती रविवार को दाहरसेन स्मारक स्थल पर सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई।

इस मौके पर सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति ने अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, मदस विश्वविद्यालय सिन्धु शोध पीठ, पर्यटन विभाग व भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से दाहरसेन स्मारक पर देशभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किए। पूर्व केन्द्रीय वित मंत्री अरूण जेटली के निधन के कारण कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया।


देश भक्ति कार्यक्रम में हरीसुन्दर बालिका विद्यालय की साक्षी एण्ड ग्रुप ने ऐ मेरे वतन के लोगों…., स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, वंशिका एण्ड ग्रुप ने मर्यादा के मान पर लडे हिन्द की नारी, अर्जुन दौलिया ने एकल गीत संदेशे आते हैं….संत कवंरराम विद्यालय, करन गुलवाणी एण्ड ग्रुप ने तेरी मिट्टी में मिल जावां…., आरती टहिल्याणी ने एकल गीत ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू…. आदर्श विद्या निकेतन पुष्कर रोड, पीयूष एण्ड ग्रुप ने मां धरा पुकारती…., राजकीय सिन्धी उ.मा. विद्यालय देहली गेट, नेहा एण्ड ग्रुप ने माही तेरी चुनरिया लहराई…., दूरदर्शन कलाकार घनश्याम भगत ने जय जय भारत माता…., लता ठारवाणी ने मुहिंजो सिन्ध देश हो प्यारो….गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में महाराजा दाहरसेन स्मारक को हरभरा करने के उद्धेश्य से परिसर में सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम शुरूआत में हिंगलाज माता पूजन व आरती की गई और पूजा ताराचन्द राजपुरोहित ने करवाई। महाराजा दाहरसेन की मूति पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। मुस्कान कोटवाणी ने वन्देमातरम् गाया। मंच का संचालन आभा भारद्वाज व महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। स्वागत भाषण कवंलप्रकाश किशनानी व आभार उप-महापौर सम्पत सांखला ने प्रकट किया।

समारोह में विधायक अनिता भदेल, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, समिति के नवीन सोगाणी, मोहन तुलस्यिाणी, महेश टेकचंदाणी, अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, साहित्यकार ढोलण राही, शोध पीठ की निदेशक डाॅ. लक्षमी ठाकुर, तुलसी सोनी, डाॅ. एनके उपाध्याय, विनीत लोहिया, पार्षद मोहन लालवाणी, जीडी वृंदाणी, रमेश लखाणी, रमेश मेंघाणी, अनीष कपूर, केजे ज्ञानी, कमल पंवार, मनोज मेंघाणी, भगवान पुरसवाणी, नारायण सोनी, कैलाश लखवाणी, मोहन कोटवाणी, रमेश एच.लालवाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।