Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गहलोत सरकार के खिलाफ सिरोही भाजपा ओबीसी मोर्चा का धरना - Sabguru News
होम Headlines गहलोत सरकार के खिलाफ सिरोही भाजपा ओबीसी मोर्चा का धरना

गहलोत सरकार के खिलाफ सिरोही भाजपा ओबीसी मोर्चा का धरना

0
गहलोत सरकार के खिलाफ सिरोही भाजपा ओबीसी मोर्चा का धरना

सिरोही। भाजपा ने राजस्थान कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के दो साल को विफल करार देकर कटघरे मे खड़ा किया। आरोपों मे कहा कि राज्य मे कुशासन, वादाखिलाफी, सरकार की जनविरोधी नीतियों और महिला अत्याचार और उत्पीड़न सहित जिले में द्वेषपूर्ण गंदी राजनीति असहनीय है, सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नही उतरी है। भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में धरना व विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया गया।

सोमवार को सिरोही जिला कलेक्ट्रेट पर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित धरना व विरोध प्रदर्शन के मौके पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर अशोक गहलोत होश में आओ- होश में आओ सहित सरकार विरोधी नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया गया।

इस मौके पर राज्य कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, पूर्व सभापति ताराराम माली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, मन की बात जिला संयोजक मांगूसिंह बावली, हार्दिक देवासी, पार्षद गोपाल माली आदि कई वक्ताओं ने धरने को सम्बोधित करके सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की और उसे कटघरे में खड़ा किया।

मोरवाल ने कहां की प्रदेश अब भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों में नंबर वन बन गया है और कांग्रेस नेता दो साल का जश्न मना रहे हैं। कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था लचर होने के कारण अपराधियों में कोई भय नहीं है अराजकता का वातावरण बना है महिला उत्पीड़न एवं दलित अत्याचार के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

भाजपा सिरोही शहर मंडल के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जननायक का चोला ओढ़कर ठग नायक का किरदार निभा रहे हैं, राज्य का प्रत्येक वर्ग चाहे वो गरीब मजदूर, युवा, महिला, किसान, व्यापारी, अनुसूचित जाति- जनजाति, दलित हो या कर्मचारी वर्ग सभी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है।

खंडेलवाल ने भारी भरकम बिजली के बिलों, पेट्रोल डीजल पर अत्यधिक राज्य का टैक्स, झूठी सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी की घोषणा, युवा बेरोजगारी भत्ता, गौशालाओं को अनुदान में लेटलतीफी आदि को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की।

इसी प्रकार पूर्व सभापति ताराराम माली ने आरोपों में कहा कि शासन-प्रशासन निरंकुश है और जनता के साथ दमनकारी नीति अपना रहा है। उन्होंने कहा जनता के साथ धोखा करने वाली कांग्रेस सरकार से लोगों ने अब मुंह मोड़ लिया है हाल ही के पंचायती राज चुनाव के परिणाम इस बात का परिचायक है कि राज्य की जनता ने गहलोत सरकार एवं किसान आंदोलन को नकार दिया है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने नए कृषि कानूनों को किसान हितेषी बताते हुए कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता से नकारे गए लोग कुछ किसानों को गुमराह कर बातचीत नहीं होने दे रहे हैं किसान संगठनों को केंद्र से बातचीत से समस्या का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के बाद भी एमएसपी बढ़ गया है और फसलों की रिकॉर्ड खरीद की गई है मोदी सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्प है। मन की बात के मांगूसिंह बावली ने सरकार एवं स्थानीय विधायक संयम लोढ़ा पर जमकर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार व उनके जनप्रतिनिधि नेता भी लगातार बदले की भावना व देश की राजनीति की दृष्टि से ही काम कर रहे हैं प्रदेश सहित जिले का विकास ठहर गया है और झूठी वाहवाही लूटने के प्रयास जनता समझ गई है।

पार्षद गोपाल माली ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा सेवा भारती संस्थान को आवंटित भूमि को निरस्त कर नीलामी कार्रवाई किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। ओबीसी मोर्चा के हार्दिक देवासी ने भी संबोधित करके कांग्रेस पर राजनीतिक दुर्भावना से काम करने के आरोप लगाए।

धरने के अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, पार्षद मणिबाई माली, मगनलाल मीणा, प्रवीण चौहान, गोविंद माली,आबूरोड नगर अध्यक्ष प्रेमसिंह लोधा, किसान मोर्चा के राजा बंजारा,सेक्टर प्रभारी जितेंद्र गर्ग, मोतीलाल देवासी, अमन प्रजापत, रामेश्वर कंसारा, बाबूसिंह मांकरोड़ा, ओबीसी मोर्चा के कीर्ति टांक, भूराराम देवासी, जितेंद्र परमार, राहुल प्रजापति, अशोक चौधरी, प्रियांक सैनी, प्रीतम चावरिया, जिगर आचार्य, योगेश सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।