Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sirohi cong acting prez got dizziness during blood donation programme on Pilot's birthday - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सचिन पायलट के जन्मदिन में रक्तदान, कांग्रेस एक्टिंग जिलाध्यक्ष का बिगड़ा स्वास्थ्य

सचिन पायलट के जन्मदिन में रक्तदान, कांग्रेस एक्टिंग जिलाध्यक्ष का बिगड़ा स्वास्थ्य

0
सचिन पायलट के जन्मदिन में रक्तदान, कांग्रेस एक्टिंग जिलाध्यक्ष का बिगड़ा स्वास्थ्य
सिरोही में कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने एकत्रित हुए कांग्रेस जन।

 

सिरोही में कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने एकत्रित हुए कांग्रेस जन।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिवस के मौके पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस के आह्वान पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। रक्तदान कार्यक्रम के दौरान एक्टिंग जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य को चक्कर आ गया। उनके चेक अप के बाद उन्होंने कुछ देर डाक बंगले में आराम किया। आर्य केक की ओवरडाइट के कारण ऐसा होना बताया है।
प्रदेश में पिछले महीने चले सियासी ड्रामे के बाद सोमवार को पहली बार जिले में सचिन पायलट के समर्थन में उनके जन्मदिन पर रक्तदान का आयोजन किया गया था। इसमे पचास से ज्यादा यूनिट रक्तदान सम्भावित था, लेकिन दो बजे तक करीब 27-28 यूनिट रक्तदान की सूचना मिली है।

आर्य ने बताया कि रक्तदान जारी है। उन्होंने बताया कि केक काटा गया था। एक के बाद एक कई कार्यकर्ताओं ने केक खिला दिया इससे उन्हें चक्कर आ गए थे। तबियत सामान्य है। इस दौरान प्रदेश  पदाधिकारी गुमानसिंह देवड़ा समेत करीब 4-5दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
सवेरे चिकित्सालय खुलने के बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचने लगे। यहां पर जीवाराम आर्य के नेतृत्व में नारेबाजी हुई। इसके बाद यहां के ब्लड बैंक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान।किया। जो चिकित्सालय खुलने तक जारी रहा।

सिरोही रक्त बैंक के सामने एकत्रित हुए कांग्रेस जन।

-‘रक्तदान’ से ज्यादा ‘होर्डिंगदान’ और ‘नारादान’
सचिन पायलट के जन्मदिन पर आयोजित इस आयोजन में जितनी यूनिट रक्तदान हुआ उससे ज्यादा संख्या में तो जिले में होर्डिंग्स लगे नजर आए। इसे जिले के राजनीतिक हलकों में पायलट के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने का असर माना जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘होर्डिंगदान’ और ‘नारादान’ ‘रक्तदान’ से ज्यादा श्रेयस्कर लगा।