Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद की सिरोही कार्यकारिणी घोषित, चौंक जाएंगे नाम जानकर
होम Sirohi Aburoad अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद की सिरोही कार्यकारिणी घोषित, चौंक जाएंगे नाम जानकर

अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद की सिरोही कार्यकारिणी घोषित, चौंक जाएंगे नाम जानकर

0
अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद की सिरोही कार्यकारिणी घोषित, चौंक जाएंगे नाम जानकर
office bearer of sirohi anatarrashtriy hindu parishad
office bearer of sirohi anatarrashtriy hindu parishad

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद की सिरोही जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रवीण तोगड़िया द्वारा बनाई गई इस संस्था में सिरोही जिले के विश्व हिन्दु परिषद और भाजपा के प्रमुख लोग भी शामिल हुए हैं। इन सभी लोगों को सोमवार को सिरोही में दुपट्टे पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

अन्तराष्ट्रीय सन्गठन महामंत्री संघ प्रचारक महावीर कुमार, राजस्थान क्षेत्रीय मंत्री चन्द्रसिंह जैन, राजस्थान क्षेत्रीय कार्य अध्यक्ष भवर चैधरी, राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय सयुक्त महामंत्री इन्द्रजीत सिंह राजगुरु, प्रान्त मंत्री अशोक, प्रान्त सह मंत्री गिरधारी चारण के मार्गदर्शन में जोधपुर में प्रांत बैठक का आयोजन हुआ।

इसमें एडवोकेट मानसिंह देवड़ा व राजू भाई प्रजापत को संरक्षक, कमल सिंह चैहान को जिलाध्यक्ष, हंजारी मल छीपा को जिला कार्य अध्यक्ष, कमलकांत देवड़ा व मदन मिस्त्री को जिला उपाध्यक्ष, गोविन्द सिंह डाबी व तेज सिंह जी राठौड़ को सहमंत्री, राजू भाई सिंधी को जिला संपर्क प्रमुख, निरंजनसिंह राठौड़ को जिला प्रवक्ता घोषित किया गया।
इसी तरह हिन्दू ऐडवोकेट फोरम में वीरेंद्र एम चैहान, राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष हिमांशु राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष हितेश रावल, जिला उपाध्यक्ष मनहर विश्नोई, सिरोही तहसील उपाध्यक्ष वीपी सिंह देवड़ा, शिवगंज तहसील प्रकाश कुमावत, जिला कार्याध्यक्ष भरत प्रजापति, राष्ट्रीय बजरंग दल शिवगंज तहसील अध्यक्ष अरुण बावरी, शिवगंज महानगर अध्यक्ष हरीश सोनी को घोषित किया गया।

जिला कार्य अध्यक्ष हंजारीमल छीपा ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल,हिन्दू एडवोकेट फॉर्म,राष्ट्रीय मजदूर परिषद, इंडिया हेल्थ लाइन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भगवे दुपट्टे और मिष्ठान खिलाकर अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान जिला सरंक्षक एडवोकेट मान सिंह जी देवड़ा,जिला कार्य अध्यक्ष हंजारीमल जी छिपा,इन्द्रजीत सिंह जी राजगुरू, इंडिया हेल्थ लाइन प्रान्त अध्यक्ष डॉ मालवीय साहब, जिला प्रवक्ता निरंजन सिंह जी राठौड़,हिन्दू एडवोकेट वीरेंद्र जी एम चैहान,जिला सम्पर्क प्रमुख राजू भाई सिंधी,जिला उपाध्यक्ष मदन मिस्त्री,राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त अध्यक्ष राकेश राजगुरू, प्जिला अध्यक्ष डॉ विश्नोई ,राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष हिमांशु राजपुरोहित,जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापत, तहसील उपाध्यक्ष वीपी सिंह,मजदूर परिषद उपाध्यक्ष सवाराम राम ,सिरोही नगर मंत्री प्रवीण राठौड़, उत्तम भट्ट समेत कई लोग उपस्थित थे।