Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sirohi: Tension spread in bjp after Raje's call of election 2023 - Sabguru News
होम Latest news सिरोही: एक वर्तमान और एक पूर्व नेता की राजे से निष्ठा दो मुखालफत में!

सिरोही: एक वर्तमान और एक पूर्व नेता की राजे से निष्ठा दो मुखालफत में!

0
सिरोही: एक वर्तमान और एक पूर्व नेता की राजे से निष्ठा दो मुखालफत में!
सिरोही में जुलाई 2021 में आयोजित किसान महासम्मेलन के मंच के बैनर से नदारद की गई वसुंधरा राजे की तस्वीर।
सिरोही में जुलाई 2021 में आयोजित किसान महासम्मेलन के मंच के बैनर से नदारद की गई वसुंधरा राजे की तस्वीर।
सिरोही में जुलाई 2021 में आयोजित किसान महासम्मेलन के मंच के बैनर से नदारद की गई वसुंधरा राजे की तस्वीर।

सबगुरु न्यूज- सिरोही। वसुंधरा राजे के अपने जन्मदिन पर केशवरायपाटन में हुए भव्य आयोजन में जिले के दो प्रमुख  भाजपा नेताओं की शिरकत की बात सामने आ रही है। वहीं दो राजे के परहेज करने की चर्चा जोरों पर है।

इन 4 में से तीन संवैधानिक पदों पर आसीन हैं और एक के साथ फिलहाल पूर्व लग चुका है। फिलहाल इनके द्वारा खुद इस सूचना को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन, अंदरखाने ये चर्चा गर्म है। दो प्रमुख नेताओं के हिस्सा लेने के बाद यहां भी भाजपा में पशोपेश साफ दिखाई दे रही है। अधिकांश नेता वेट एंड वाच की स्थिति में हैं।
-इन दोनों नेताओं ने दिखाई निष्ठा
जिन दो नेताओं की निष्ठा वसुंधरा के प्रति बताई जा रही है उनमें से एक जिले के भाखर क्षेत्र ने निर्वाचित बताये जा रहे है। तो दूसरे वसुंधरा राजे का सिरोही जिले पाली जिले से किये गए सब्स महत्वपूर्ण प्रयोग बताए जाते थे। वहीं वसुंधरा राजे के जन्मदिन के अवसर पर उनसे बगावत के मूड में जो दो नेता बताए जा रहे हैं वो दोनों ही रेवदर क्षेत्र के हैं, जिनमें से एक के परिवार के सदस्य सिरोही विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के टिकिट के लिए लंबे समय से दावेदारी करते आ रहा हैं।
-पसोपेश में कई भाजपाई
केशवराय पाटन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के फिर से शक्ति प्रदर्शन के बाद जिले के भाजपाई भी टेंशन में हैं।  केंद्र में मोदी-शाह से अदावत के बाद राज्य में उनका कद कम होने या राजनीति भविष्य खत्म हो जाने की आशंका से अपने होर्डिंग और बैनर्स से वसुंधरा राजे को उतार देने वालों के लिए कब कशमकश की स्थिति पैदा हो गई है। राजे द्वारा इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान अपने भाषण में अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा था। लेकिन उनके
-इस आयोजन में बड़े स्तर पर किया राजे को नदारद
जिले में वसुंधरा राजे को बड़े स्तर पर होर्डिंग और पोस्टर से हटाने की शुरुआत जुलाई 2021 में भाजपा जिला किसान मोर्चा के किसान महासम्मेलन कार्यक्रम से हुई। गणपतसिंह के नए सिरे से जिलाध्यक्ष बनने के बाद मोदी सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर आयोजित इस समारोह में मंच समेत जिला मुख्यालय पर लगे अधिकांश भाजपाइयों ने अपने होर्डिंग्स से वसुन्धरा राजे को गायब कर दिया। बाद में वो ये दलील देते दिखे कि उनके पास कोई दायित्व नहीं है, इसलिए उनको पोस्टर पर जगह नहीं दी गई। जबकि राजे उस समय भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं।

ये वही गणपतसिंह देवड़ा थे, जो 2018 के चुनाव के पहले वसुंधरा राजे के सिरोही के चुनावी दौरे में उनकी गुड बुक में आने के लिए आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पर ही सबसे बड़े बैनर पर लगाए हुए थे। देवड़ा सिरोही में सांसद देवजी पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी के गुट के बताए जाते हैं।