Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
six dead after car plunges into Ganga canal in meerut-मेरठ में गंग नहर में कार गिरने से परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु - Sabguru News
होम Breaking मेरठ में गंग नहर में कार गिरने से परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु

मेरठ में गंग नहर में कार गिरने से परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु

0
मेरठ में गंग नहर में कार गिरने से परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रोहटा क्षेत्र तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गंगनहर में गिरने से उसपर सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन महिलाओं को रोहटा और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक महिला लापता बताई गई है जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस सू्त्रों के अनुसार गुरुग्राम से देवरिया के परिवार के 11 सदस्स शुक्रवार तड़के गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी अर्टिका कार मेरठ जिले के रोहटा कस्बे के जटपुरा गांव के करीब पहुंची तो एक टायर पंक्चर हो गया और रफ्तार तेज होने के कारण कार अनिंयंत्रित होकर गंग नहर में समा गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक तीन बच्चों छह वर्षीय अंशिका, आठ वर्षीय अंशु गुप्ता और पांच वर्षीय आशुतोष के अलावा 25 वर्षीय रिंकी, 30 वर्षीय संदीप गुप्ता और चालक विक्की यादव दम तोड़ चुके थे।

पुलिस ने बताया गया है कि इस दुर्घटना में 19 वर्षीय सोनी, 21 वर्षीय शालिनी, 30 वर्षीय देवी गुप्ता, 32 वर्षीय आशा गुप्ता बाल-बाल बच गई। इनमें से देवी गुप्ता मेरठ के जिला अस्‍पताल में भर्ती है जबकि आशा गुप्ता और शालिनी रोहटा के सीएचसी में भर्ती करवाए गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेरठ पुलिस ने इस दुर्घटना के शिकार हुए देवरिया के लोगों के परिजनों को देवरिया के पिंडी गांव में सूचना दे दी है। जबकि शव पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।