Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
six killed, 19 injured as UPSRTC bus collides with SUV in Badaun-बदायूं में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 19 घायल - Sabguru News
होम India City News बदायूं में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 19 घायल

बदायूं में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 19 घायल

0
बदायूं में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 19 घायल
six killed, 19 injured as UPSRTC bus collides with SUV in Badaun
six killed, 19 injured as UPSRTC bus collides with SUV in Badaun
six killed, 19 injured as UPSRTC bus collides with SUV in Badaun

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के गुन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोड़वेज की बस और बुलेरो वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बालिका समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और करीब 19 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार एटा से बोलेरो पर सवार होकर 19 लोग नैनीताल जा रहे थे। ननौरा-बदायूं मार्ग पर कालिका मंदिर के पास सुबह करीब सात बदायूं से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन (रोड़वेज) की बस से बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डेढ़ साल की बालिका, दो महिलाएं और तीन पुरुषों समेत छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के करीब 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कई की हालत गंभीर है।