Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Six killed as car rams into crowd in China, driver shot dead-चीन में कार हमले में छह लोगों की मौत, सात घायल - Sabguru News
होम World Asia News चीन में कार हमले में छह लोगों की मौत, सात घायल

चीन में कार हमले में छह लोगों की मौत, सात घायल

0
चीन में कार हमले में छह लोगों की मौत, सात घायल

बीजिंग। चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार को एक कार चालक ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अपनी कार घुसा दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये। बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी।

चीन के चाइना सेंट्रल टेलीविजन के अनुसार यह घटना शुक्रवार की सुबह ज़ाओयांग शहर के ताइपिंग इलाके में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। हमलावर ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है।