Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह मजदूरों की मौत-हिंदी समाचार
होम Breaking कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह मजदूरों की मौत

कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह मजदूरों की मौत

0
कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह मजदूरों की मौत
Six laborers died due to crane collapse in Karnataka
Six laborers died due to crane collapse in Karnataka
Six laborers died due to crane collapse in Karnataka

कलबुर्गी। कर्नाटक के सेदम ताल्लुक में कोडला के समीप श्री सीमेंट फैक्टरी में गुुरुवार रात तेज हवा के कारण एक क्रेन गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई तथा एक मजदूर घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि एक मजदूर की मौत मौके पर हो गई तथा पांच अन्य मजदूरों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों के नाम तबराक रेहमान अली (25), खोखो(26), सुधाकर साहनी(33), एमडी जुबेर (32), बिपिन साहनी (32) और अजय (27) हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे।