Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में छक्का दाना से जुआ खेलते 6 लोग अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में छक्का दाना से जुआ खेलते 6 लोग अरेस्ट

अजमेर में छक्का दाना से जुआ खेलते 6 लोग अरेस्ट

0
अजमेर में छक्का दाना से जुआ खेलते 6 लोग अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर की अलवरगेट थाना पुलिस ने छक्का दाना से जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि नगरा क्षेत्र के नोनकरण का हत्था पर पुलिस ने दबिश देकर छक्का दाना जोड़ी से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात हजार चार सौ पचास रूपए की नकदी भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु कुमार अग्रवाल, हेमंत कोली, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गगवानी, कमल खानचंदानी,राहुल झिरोता हैं। सभी जुआरी स्थानीय निवासी हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।