Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चंपारण में शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत
होम Bihar चंपारण में शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत

चंपारण में शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत

0
चंपारण में शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत
Six people died to save a 16 year old boy fallen in toilet tank in bihar
Six people died to save a 16 year old boy fallen in toilet tank in bihar
Six people died to save a 16 year old boy fallen in toilet tank in bihar

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में गुरुवार को शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई।

सिकरहन के पुलिस उपाधीक्षक अलोक कुमार सिंह ने यहां बताया कि जीतपुर गांव निवासी दिनेश महतो के घर में शौचालय के लिए निर्माणाधीन टंकी में उनका 16 वर्षीय पुत्र धोनी गिर गया। बच्चे को बचाने के क्रम में पांच लोग अंदर गए और दम घुटने से बेहोश हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे सहित सभी लोगों को निकाल कर छौड़ादानो स्थित प्राथमिक केंद्र भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

मृतकों में दिनेश महतो, उसकी पत्नी बच्ची देवी, पुत्र मोहन महतो, धोनी महतो, सचिन महतो एवं चोकट मुखिया का पुत्र सरोज मुखिया शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।