Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गुरुग्राम में 6 महिलाएं, 2 पुरुष देह व्यापार के लिए अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking गुरुग्राम में 6 महिलाएं, 2 पुरुष देह व्यापार के लिए अरेस्ट

गुरुग्राम में 6 महिलाएं, 2 पुरुष देह व्यापार के लिए अरेस्ट

0
गुरुग्राम में 6 महिलाएं, 2 पुरुष देह व्यापार के लिए अरेस्ट
Six women, two men held for flesh trade in Gurugram
Six women, two men held for flesh trade in Gurugram
Six women, two men held for flesh trade in Gurugram

गुरुग्राम। पुलिस ने सोमवार को छह महिलाओं और दो पुरुषों को स्पा की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में आरोपी महिला समेत तीन लोग नेपाल के निवासी हैं।

सेक्टर-5 के पुलिस थाना प्रभारी विवेक कुंडू ने बताया कि आरोपियों पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जिला अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि नेपाल की एक महिला भगत सिंह चौक के समीप स्थित एक स्पा में पिछले कुछ महीनों से सेक्स रैकेट चला रही थी।

पुलिस ने कहा कि हाल ही में इसी तरह के कुछ और सेक्स रैकेट का भांड़ाफोड़ किया गया था। पिछले साल 10 दिसंबर को थाईलैंड और केन्या की एक-एक महिला समेत छह महिलाओं और एक पुरुष को देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।