Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
त्रिपुरा में छह साल की बच्ची से रेप, हत्या के आरोपी को भेजा जेल - Sabguru News
होम Tripura Agartala त्रिपुरा में छह साल की बच्ची से रेप, हत्या के आरोपी को भेजा जेल

त्रिपुरा में छह साल की बच्ची से रेप, हत्या के आरोपी को भेजा जेल

0
त्रिपुरा में छह साल की बच्ची से रेप, हत्या के आरोपी को भेजा जेल

अगरतला। त्रिपुरा के गोमती जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत और ढलाई जिले में इसी तरह के एक अन्य मामले में चार लोगों को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस ने गोमती जिले के कारबोक उपमंडल के अंतर्गत घोराकाप्पा क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति कचाकला त्रिपुरा को छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को अदालत में पेश किया और उसे छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

कचाकला त्रिपुरा पर आरोप है कि उसने 19 फरवरी को बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंक दिया।

एक अन्य मामले में ढलाई की स्थानीय अदालत ने कमलपुर के मणिक भांदेड़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में चार लोगों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इन चारों आरोपियों में अमित देबबर्मा, बिशालक देववर्मा, किशन देववर्मा और प्रसेनजीत देववर्मा शामिल हैं।

आरोपियों ने 14 फरवरी को मणिक भांदेड़ के घाट क्षेत्र में लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भागने में कामयाब रही और उसने अपने माता-पिता को घटना की पूरी जानकारी दी।