Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जेरेमी सोलोजानो को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया - Sabguru News
होम World Asia News जेरेमी सोलोजानो को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया

जेरेमी सोलोजानो को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया

0
जेरेमी सोलोजानो को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया

कोलम्बो। वेस्ट इंडीज के जेरेमी सोलोजानो को श्रीलंका के खिलाफ उनके पदार्पण टेस्ट मैच के दौरान दिमुथ करुणारत्ने का शॉट सिर में लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार को पहले दिन 24वें ओवर में हुई। रोस्टन चेज ने श्रीलंका के कप्तान को एक शार्ट बॉल डाली जिन्होंने एक शक्तिशाली पुल शॉट लगाया और गेंद शार्ट लेग पर खड़े सोलोजानो के पास सीधे उनके हेलमेट के आगे लगी ग्रिल से टकराई। बॉल के असर से हेलमेट का अगला हिस्सा अपनी जगह से निकल गया।

सोलोजानो मैदान पर गिर गए। खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फीजियो ने उन्हें मैदान में आकर तुरंत देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर उन्हें स्कैन के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।