Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार में धुंध भरी सुबह, शीतलहर जारी - Sabguru News
होम Bihar बिहार में धुंध भरी सुबह, शीतलहर जारी

बिहार में धुंध भरी सुबह, शीतलहर जारी

0
बिहार में धुंध भरी सुबह, शीतलहर जारी
Smoky morning in Bihar, cold wave continues
Smoky morning in Bihar, cold wave continues
Smoky morning in Bihar, cold wave continues

पटना| बिहार की राजधानी पटना स हित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद एक-दो घंटे तक हल्की धूप निकलने की संभावना है। इस बीच चल रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गया का न्यूनतम तापमान बुधवार को 4़.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक पटना और उत्तर बिहार के लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिलने उम्मीद नहीं है। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहेगा। इस दौरान ठंडी हवा चलने तथा तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को बिहार के भागलपुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पटना का 7.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विभाग का कहना है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम रहने के कारण लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, दिन में भी कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है।

पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को 17.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस जबकि भागलपुर का 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो