Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन

राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन

0
राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन
social justice minister of rajasthan Master Bhanwarlal Meghwal passed away
social justice minister of rajasthan Master Bhanwarlal Meghwal passed away
social justice minister of rajasthan Master Bhanwarlal Meghwal passed away

जयपुर। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का सोमवार शाम को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

मास्टर मेघवाल गुरुग्राम में लम्बे समय से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। करीब छह महीने पहले अस्वस्थ होने पर उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया। तभी से वह वहां उपचाररत थे। उन्हें लम्बे समय से वेंटिलेटर पर रखा गया जा रहा था। देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद कांग्रेस के मंगलवार को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। मंगलवार को राजकीय शोक रहेगा।

चुरु जिले के सुजानगढ़ के विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल की छवि एक कुशल प्रशासक की मानी जाती थी। वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री थे।

वह कांग्रेस में इंदिरा गांधी के समय से ही जुड़ गये थे। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में दलितों पर उनका खासा प्रभाव था। पिछले दिनों ही मास्टर भंवरलाल मेघवाल की बेटी बनारसी मेघवाल का निधन हो गया था।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष 1980 से उनका मास्टर मेघवाल का साथ था। उन्होंने इस दुख की घड़ी में मास्टर मेघवाल के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें यह दुख सहने की शक्त प्रदान करने की कामना की।