Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Some unexpexted behaviour on social media shocked the sirohi politicians - Sabguru News
होम Latest news संस्कार की जली होली, तैयार है राजकुंद्रा फैन क्लब की टोली

संस्कार की जली होली, तैयार है राजकुंद्रा फैन क्लब की टोली

0
संस्कार की जली होली, तैयार है राजकुंद्रा फैन क्लब की टोली
demo photo
demo photo
demo photo

सिरोही। जिले में फिलहाल राजनीतिक संगठनों में राजकुंद्रा फैन क्लब की चर्चा जोरों पर है। मुंबई में राजकुंद्रा जिस कार्य के लिए चर्चित हुए हैं तो जिले में कुछ संस्कारी नेता उसे सर्कुलेट करने के लिए चर्चा में हैं। पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया पर हुई ऐसी घटना ने राजनीतिक हलकों में काफी सुर्खी बटोरी है।

एक फेसबुक पर छाए

एक महानुभाव आफ्टर 8 पीएम फेसबुक पर इसके प्रदर्शन के लिए चर्चा में हैं। वैसे जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद उसे हटा लिया गया, लेकिन तब कई हितैषियों ने इसके स्क्रीन शॉट ले लिए थे। वैसे इसके पीछे उनके अकाउंट के हैक किए जाने की दलील सामने आ रही है।

दूसरे व्हाट्सएप समूह में खुले

अभी पहला मामला थमा नहीं था कि दूसरे महानुभाव में संस्कार की अतिवृष्टि हो गई। व्हाट्सएप पर जिले के संस्कारवान लोगों के लिए बनाए गए समूह में दिन दहाड़े वो कथित राज कुंद्रा जैसे लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के प्रसारण में लग गए। लेकिन वहां पर बैकफुट पर जाने की स्थिति नहीं थी।

ये बात अलग है कि वहां भी हैकिंग की दिक्कत होने की दलील सामने आई है। वहां यूटर्न नहीं हो सकता था, लेकिन फिर भी सहूलियत के लिए समूह सदस्यों ने 12:55 बजे लुटाए गए संस्कार का भी स्क्रीन शॉट ले लिया।

सडक पर शोर, मोबाइल पर नहीं जोर

देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के पीछे सबसे प्रमुख वजह अगर कुछ है तो वो सस्ते इंटरनेट के कारण पोर्न क्लिपिंग की उपलब्धता का है। देश में बलात्कार की घटना के लिए सत्ताधारी दल को घेर लेने वाले राजनीतिक संगठनों के संस्कारी नेता इसे ही अपने मोबाइलों में धारण किए हुए हैं। सड़कों पर और सोशल मीडिया पर संस्कारों का शोर मचाने वाले नेताओं का मोबाइल ही उनके बस में नहीं है।