Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देवरिया में आपसी विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या - Sabguru News
होम UP Deoria देवरिया में आपसी विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या

देवरिया में आपसी विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या

0
देवरिया में आपसी विवाद में बेटे ने पिता की कर दी हत्या

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने आपसी विवाद में अपने पिता की गड़ासे से प्रहार कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि फुलवरिया लच्छी गांव निवासी रामतपस्या यादव सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बैतालपुर तेल डिपो में गार्ड की नौकरी करते थे। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से बेटे प्रदीप से उनका विवाद होता रहता था। रविवार की रात प्रदीप शराब के नशे में घर आया तो रामतपस्या यादव ने उसे इसके लिए टोका।

उन्होंने बताया कि टोके जाने से नाराज प्रदीप ने अपने पिता के ऊपर गड़ासे से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे। वह गड़ासा लहराते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामतपस्या यादव को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिये। गोरखपुर ले जाते रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि बेटे को साेमवार सुबह हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।