Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आपला मानुस के रीमेक में काम करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
होम Entertainment Bollywood आपला मानुस के रीमेक में काम करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

आपला मानुस के रीमेक में काम करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

0
आपला मानुस के रीमेक में काम करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
Sonakshi Sinha to star in the Hindi remake of 'Aapla Manus'?
Sonakshi Sinha to star in the Hindi remake of ‘Aapla Manus’?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मराठी फिल्म आपला माणुस के रीमेक में काम करने जा रही है। अजय देवगन ने मराठी फिल्म ‘आपला माणुस’ बनाई थी। इसमें उन्होंने छोटा सा रोल भी अदा किया था।

फिल्म को सतीश राजवाड़े ने निर्देशित किया था। यह फिल्म न केवल सफल रही बल्कि फिल्म समीक्षकों का दिल भी जीता। अब इस फिल्म का हिंदी रिमेक आशुतोष गोवारीकर बनाने वाले हैं। उन्होंने हिंदी रिमेक बनाने का अधिकार खरीद लिया है।

आशुतोष ने फिल्म की स्क्रिप्ट सोनाक्षी को सुनाई। सोनाक्षी को यह पसंद आई। इसके बाद उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग सोनाक्षी के लिए की। आशुतोष इसे अपने बैनर तले बनाएंगे और निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर सतीश राजवाड़े निभाएंगे।