Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लाल कप्तान में मिस्ट्री लुक में नजर आईं सोनाक्षी, देखें पोस्टर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood लाल कप्तान में मिस्ट्री लुक में नजर आईं सोनाक्षी, देखें पोस्टर

लाल कप्तान में मिस्ट्री लुक में नजर आईं सोनाक्षी, देखें पोस्टर

0
लाल कप्तान में मिस्ट्री लुक में नजर आईं सोनाक्षी, देखें पोस्टर
sonakshi sinha-turns-mystery-woman-for-saif-ali-khan-movie-laal kaptaan
sonakshi sinha-turns-mystery-woman-for-saif-ali-khan-movie-laal kaptaan
sonakshi sinha-turns-mystery-woman-for-saif-ali-khan-movie-laal kaptaan

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ को लेकर चर्चा में है। वह फिल्म में वह नागा साधू के किरदार में आएंगे। उनका किरदार देखने के लिए फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के लुक ने बेसब्री और बढ़ा दी है। सैफ अली खान स्टारर फिल्म लाल कप्तान में सोनाक्षी का मिस्ट‍िरियस लुक सामने आया है। परदानशीं लुक में सोनाक्षी का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फोटो में सोनाक्षी किसी तुर्की महिला की तरह रेड आउटफिट में अपने चेहरे को पारदर्शी कपड़े से ढ़के हुए नजर आ रही हैं। उनका यह परदानशीं लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। सोनाक्षी ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, नूर बाई.. लाल कप्तान। लेकिन उनके फिल्म में किरदार के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है।

 

View this post on Instagram

 

Noor Bai…#LaalKaptaan @cypplofficial

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

बता दें, लाल कप्तान का डायरेक्शन नवदीप सिंह ने किया है। फिल्म में सैफ के अलावा दीपक डोबरियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी नजर आएंगे। फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है।