Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को दिया जन्म, बाद में दोनों की मौत - Sabguru News
होम India City News महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को दिया जन्म, बाद में दोनों की मौत

महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को दिया जन्म, बाद में दोनों की मौत

0
महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को दिया जन्म, बाद में दोनों की मौत

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के नागरिक अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के लिए लाई गई महिला ने मुख्य गेट पर कार में ही बच्चे को जन्म दिया। मगर नवजात ने जन्म लेते ही दम तोड़ दिया और बाद में महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच करने पर पता चला कि महिला कोविड संक्रमित है।

गांव पबसरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 29 वर्षीय पत्नी गर्भवती थी। करीब एक महीने से उसका उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा था। एक सप्ताह पहले दर्द शुरू होने पर उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया।

प्रसूति विभाग ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर में रेफर कर दिया था। जहां से वापस नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। बताया गया कि महिला का प्रसव होने में एक सप्ताह का समय है।

पीड़िता के पति ने बताया कि 19 अप्रैल को उसकी पत्नी का कोविड-19 नमूना लिया गया। जिसकी रिपोर्ट उन्हें 21 अप्रैल को मिली। उसकी पत्नी की हालत खराब होती देख उसे लेकर कार में अस्पताल पहुंचे। जहां मुख्य गेट के पास उसने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद शिशु की मौत हो गई। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।