Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रिषभ पंत को धोनी-धोनी के नारों से गुजरने दें : सौरव गांगुली - Sabguru News
होम Breaking रिषभ पंत को धोनी-धोनी के नारों से गुजरने दें : सौरव गांगुली

रिषभ पंत को धोनी-धोनी के नारों से गुजरने दें : सौरव गांगुली

0
रिषभ पंत को धोनी-धोनी के नारों से गुजरने दें : सौरव गांगुली

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कप्तान विराट की बात से असहमति जताते हुए कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मैदान में धोनी-धोनी के नारों से गुजरना चाहिए इससे उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।

कप्तान विराट ने कल पंत का समर्थन करते हुए प्रशंसकों से अपील की थी कि पंत के मैदान में विकेटकीपिंग करते वक्त वे धोनी-धोनी के नारे नहीं लगाएं, इससे पंत पर दबाव बनता है। उन्होंने साथ की कहा था कि यह सम्मानजनक नहीं है, दर्शकों को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।

हालांकि गांगुली ने विराट की बात का समर्थन नहीं करते हुए कहा कि युवा बल्लेबाज पंत को इस दौर से गुजरना होगा और यह उन्हें अपने करियर में सफल बनने में मददगार साबित होगा।

गांगुली ने इंडिया टुडे सम्मेलन में कहा कि अगर मैं विराट की जगह होता तो पंत को इस दौर से गुजरने के लिए कहता। पंत को धोनी-धोनी के नारे सुनने चाहिए इससे उन्हें अपनी राह चुनने में आसानी होगी। दर्शकों को यह समझना होगा कि आप हर दिन धोनी नहीं बन सकते। धोनी जैसा खिलाड़ी दशकों में एक बार आता है।

उन्होंने कहा कि जब धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी वह भी ऐसे नहीं है। उन्हें धोनी बनने में 15 वर्ष लगे हैं। पंत को भी ऐसा बनने में इतना ही समय लगेगा जितना धोनी को लगा था।