Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर मदीशा की कार दुर्घटना में मौत - Sabguru News
होम Sports Football दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर मदीशा की कार दुर्घटना में मौत

दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर मदीशा की कार दुर्घटना में मौत

0
दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर मदीशा की कार दुर्घटना में मौत

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय डिफेंडर मोत्जेका मदीशा की जोहानसबर्ग में कार दुर्घटना में मौत हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल संघ ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

25 वर्षीय मदीशा एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में सफर कर रहे थे कि उनकी कार एक बिलबोर्ड पोस्ट से जा टकराई और उसमें आग लग गई। दोनों व्यक्तियों की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

मदीशा दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर सॉकर लीग चैंपियन मामेलौदी सनडाउंस के लिए खेलते थे। वह अपने देश के लिए 12 मैचों में खेले थे और हाल में अफ्रीका कप के नेशंस क्वॉलिफिकेशंस में उतरे थे।