Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
South Africa floods: Death toll after Durban rains rises to 60-दक्षिण अफ्रीका : डरबन शहर और क्वाजुलु प्रांत में बाढ़ के कारण 60 की मौत - Sabguru News
होम Headlines दक्षिण अफ्रीका : डरबन शहर और क्वाजुलु प्रांत में बाढ़ के कारण 60 की मौत

दक्षिण अफ्रीका : डरबन शहर और क्वाजुलु प्रांत में बाढ़ के कारण 60 की मौत

0
दक्षिण अफ्रीका : डरबन शहर और क्वाजुलु प्रांत में बाढ़ के कारण 60 की मौत

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और क्वाजुलु प्रांत में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। मृतकों में एक छह महीने का शिशु और एक किशोर भी शामिल है।

राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान देश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

बाढ़ के मद्देनजर देश के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी की गई है। तटीय इलाकों में स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका जताई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आईं तस्वीरों में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुईं इमारतें और सड़कें देखी जा सकती है।

राष्ट्रपति रामाफोसा ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। कई दर्जन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।