Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दक्षिण सूडान में रेप और लूटपाट के मामले में 24 सैनिकों को जेल - Sabguru News
होम Headlines दक्षिण सूडान में रेप और लूटपाट के मामले में 24 सैनिकों को जेल

दक्षिण सूडान में रेप और लूटपाट के मामले में 24 सैनिकों को जेल

0
दक्षिण सूडान में रेप और लूटपाट के मामले में 24 सैनिकों को जेल

जुबा। दक्षिण सूडान की एक सैन्य अदालत ने गुरूवार को 24 सैनिकों को बलात्कार और लूट के मामलों में कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने दक्षिण सूडान पीपल्स डिफेंस फोर्सेज (एसएसपीडीएफ) के सैनिकों को बलात्कार, लूटपाट और सैन्य उपकरण बेचने का दोषी पाए जाने के बाद दो से 14 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाई है। सेना ने सैनिकों को बर्खास्त भी कर दिया है।

इन सैनिकों को दक्षिणी सीमावर्ती शहर यी में यौन हिंसा के बढ़ते मामलों और लूटपाट के सार्वजनिक विरोध के बाद चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था।

एसएसपीडीएफ करीब 35 सैनिक पिछले महीने यी में एक विशेष सैन्य अदालत में पेश हुए, लेकिन इनमें से 11 को सबूतों के आभाव में छोड़ दिया गया।