Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिल्म माही में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत आयेंगे नजर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फिल्म माही में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत आयेंगे नजर

फिल्म माही में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत आयेंगे नजर

0
फिल्म माही में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत आयेंगे नजर
South superstar villain Pradeep Rawat will be seen in the film Mahi
South superstar villain Pradeep Rawat will be seen in the film Mahi
South superstar villain Pradeep Rawat will be seen in the film Mahi

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत बहुचर्चित फिल्म माही में आनंद ओझा के साथ काम करते नजर आयेंगे।

कात्यायन फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले और निर्देशक चंद्र पंत के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फ़िल्म माही में बॉलीवुड एवं साउथ सुपरस्टार खलनायक ’प्रदीप रावत’ संग ’आनंद ओझा’ के साथ नजर आयेंगे। फ़िल्म में प्रदीप रावत बतौर मुख्य विलेन अभिनय करते नजर आयेंगे। यह दूसरा मौका हैं जब प्रदीप रावत भोजपुरी की कोई फ़िल्म कर रहे है। यह फ़िल्म लव- एक्शन बेस्ड है।

निर्देशक चंद्र पंत का मानना है कि यह फ़िल्म भोजपुरी में मील का पत्थर साबित होगी। हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसकी मेकिंग और कंसेप्ट साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकेगी। बताया जा रहा है कि माही में आनंद ओझा ख़तरनाक स्टंट एवं एक्शन करते नजर आएंगे।

निर्माता अरूण कुमार मिश्रा निर्मित एवं निर्देशक ‘चन्द्र पंत’ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आनंद ओझा के साथ नीता ढूंगाना, संजय पाण्डेय, अयाज खान, जुनैद शेख, शिवेश देवनाथ, संजय महानन्द, सी.पी.भट्ट, हर्षित श्रीवास्तव, अनूप अरोड़ा. प्रिया पाण्डेय, अरूण मिश्रा, नरेन्द्र खड़का, प्रशान्त तमराकर एवं प्रदीप रावत मुख्य भूमिका में होंगे।