Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Special on the birthday of Bollywood actor Arjun Rampal - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड और दर्शकों में वह है लोकप्रिय सितारा

बॉलीवुड और दर्शकों में वह है लोकप्रिय सितारा

0
बॉलीवुड और दर्शकों में वह है लोकप्रिय सितारा
Special on the birthday of Bollywood actor Arjun Rampal
Special on the birthday of Bollywood actor Arjun Rampal
Special on the birthday of Bollywood actor Arjun Rampal

आज हम हिंदी सिनेमा के उस अभिनेता के बारे में बात करेंगे, जिस के हाव-भाव हॉलीवुड अभिनेता के जैसे हैं। उसकी गंभीर आवाज और अभिनय प्रशंसकों में लोकप्रिय है। इनकी पर्दे की कहानी और निजी जिंदगी रोमांचक नहीं है। उन्होंने अपने टैलेंट से बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बनाया है। वह अपने समय में सुपर मॉडल, कामयाब एंकर और बेहतरीन एक्टर तो रहे ही हैं। इसके साथ वह एक कामयाब बिजनेसमैन भी हैं।

18 साल से बॉलीवुड में एक्टिव इस अभिनेता को उनकी पहली फिल्म के लिए ही काफी सराहा गया था। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन रामपाल की, आज उनका जन्मदिन है। 26 नवंबर 1972 काे जन्मे अभिनेता अर्जुन रामपाल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आज इन्हीं के जीवन के सफर और फिल्मी करियर पर बात की जाए।

अर्जुन रामपाल का जबलपुर में हुआ था जन्म

अभिनेता अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्यप्रदेश के शहर जबलपुर में हुआ था। पढ़ाई करने के बाद अर्जुन ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन रामपाल को अपनी पहली फिल्म आसानी से नहीं मिली थी।

अर्जुन ने खुद कई बार कहा है कि मॉडलिंग के दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। बॉलीवुड में भी अर्जुन को करना पड़ा था संघर्ष। बॉलीवुड में कई लोग हीरो बनने के सपने को लेकर आते हैं लेकिन उन्हें याद किया जाता है किसी और ही कारण से। कुछ ऐसा ही हुआ अर्जुन रामपाल के साथ।

अर्जुन की वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

अर्जुन रामपाल ने 2001 में फिल्म ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें 2002 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी से ‘फेस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद अर्जुन ने ‘दिल का रिश्ता’ और ‘आंखें’ समेत कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इन कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें यादगार सफलता विलेन के रूप में मिली।

‘ओम शांति ओम’ फिल्म में विलेन के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा

विलेन के रूप में भी किए गए पसंद

अर्जुन रामपाल ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाया है। दर्शकों ने उनके इस अवतार को भी काफी सराहा। वर्ष 2007 में शाहरुख खान के डबल रोल वाली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन रामपाल ने एक दमदार विलेन का किरदार निभाया। इसे दर्शकों ने जमकर पसंद किया। फिल्म ने भी सफलता के कई कीर्तिमान रचे। इस फिल्म को अर्जुन की पहली कॉमर्शियल सफलता कहा जाता है।

साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ में शानदार अभिनय के लिए अर्जुन रामपाल को ‘नेशनल अवार्ड’ और ‘फिल्म फेयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 18 साल के अपने बॉलीवुड करियर में अर्जुन ने ‘डैडी’, ‘डॉन’, ‘राजनीति’, ‘रा-वन’, ‘मोक्ष’, ‘हाउसफुल’, ‘पलटन’ जैसी शानदार फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल, अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ को लेकर बिजी है।

अर्जुन रामपाल की बहन भी है बॉलीवुड अभिनेत्री

कम ही लोग जानते हैं कि अर्जुन रामपाल की बहन भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं। दोनों भाई बहन आज भी सुख और दुख में साथ नजर आते हैं। जहां इन दिनों किम अपने बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन के कारण सुर्खियों में हैं वहीं अर्जुन भी अपनी गर्लफ्रेंड गैबरीला के कारण चर्चा में रहते हैं।

मिस इंडिया रहीं मेहर जेसिया से की थी शादी

अर्जुन रामपाल ने 1988 में मिस इंडिया रही मेहर जेसिया से साल 1998 में शादी कर ली। शादी के 20 साल बाद अर्जुन ने मेहर को तलाक दे दिया। अर्जुन के दो बच्चे हैं। दोनों के अलग होने की खबरें सबसे पहले 2011 में सामने आई थीं।

दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी जिसे 6 महीने के बाद स्‍पेशल मैरेज ऐक्‍ट के तहत मंजूरी दे दी। उनकी दोनों बेटियां अब मां के साथ रहेंगी। पिछले साल अर्जुन रामपाल की मां कैंसर से निधन हो गया था।

गैब्रिएला से अर्जुन रामपाल की दोस्ती रही चर्चा में

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अर्जुन रामपाल ने इसी साल अप्रैल में अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेन्ट होने की बात सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की थी। एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं। गैब्रिएला ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बेबी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी दोनों बेटी माहिका और मायरा ने गैब्रिएला को अपना लिया है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार