Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अयोध्या के लिए दो हजार से अधिक शिव सैनिक ट्रेन से रवाना - Sabguru News
होम Headlines अयोध्या के लिए दो हजार से अधिक शिव सैनिक ट्रेन से रवाना

अयोध्या के लिए दो हजार से अधिक शिव सैनिक ट्रेन से रवाना

0
अयोध्या के लिए दो हजार से अधिक शिव सैनिक ट्रेन से रवाना

ठाणे। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए दो हजार से अधिक शिव सैनिक गुरुवार को ठाणे रेलवे के सजाए गए प्लेटफॉर्म नंबर सात से विशेष ट्रेन से रवाना हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सात मार्च को अयोध्या में सरयू नदी में पूजा करेंगे और आज अयोध्या के लिए रवाना हुए शिव सैनिक भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में शामिल होंगे।

शिव सैनिकों को अयोध्या विदा करने के लिए महापौर नरेश म्हस्के के अलावा पार्टी के नेता गोपाल लांड्गे, प्रकाश पाटिल और ज्ञानेश्वर बोम्बले स्टेशन पर उपस्थित थे। कल्याण के सेना प्रमुख लांड्गे ने बताया कि हिंदुत्व के मामले में विपक्ष, सरकार बनने के पहले दिन से ही शिव सेना की आलोचना कर रही है लेकिन हिंदुत्व के लिए हमारी प्रतिबद्धता आज भी अडिग है।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी, शिव सेना की आलोचना करती रही है जिस पर उन्होंने भाजपा पर आज यह टिप्पणी की।

उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि हम हिंदू धर्म के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इसकी परवाह नहीं करते कि दूसरे हमारे बारे में क्या कहते हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार जब ठाकरे ने अयोध्या का दौरा किया और भगवान राम की पूजा की, उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद वह आभार व्यक्त करने के लिए दोबारा जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम हिंदू कहलाने में बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हैं, बल्कि हमें गर्व है। हिंदू धर्म के लिए हमारी लड़ाई सच्ची और निष्ठावान है। हमें भगवान राम पर पूरा भरोसा है।