Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

0
श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित
Sridevi's ashes immersed in Ganga in haridwar
Sridevi's ashes immersed in Ganga in haridwar
Sridevi’s ashes immersed in Ganga in haridwar

हरिद्वार। बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध सिने तारिका श्रीदेवी की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह अति विशिष्ट गंगा घाट पर वैदिक विधान के साथ विसर्जित की गई। कपूर परिवार के पुरोहित शिव कुमार पालीवाल ने सभी धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न कराईं।

मुंबई से यहां आए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और उनके बड़े भाई बाॅनी कपूर के साथ परिवारिक मित्र अमर सिंह कपूर परिवार के कुछ सदस्यों के साथ श्रीदेवी की अस्थियां लेकर जौलीग्रांट हवाई अड्डे उतरे और वहां से सीधे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार में गंगा घाट पर बाॅनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों काे गंगा विसर्जित किया।

जाैलीग्रांट हवाई अड्डे पर अनिल कपूर की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे लेकिन दुख की घड़ी में उनके किसी भी प्रशंसक ने उन्हें नहीं रोका। हालांकि हवाई अड्डे पर पर कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे।