![श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/raman-ram.jpg)
अजमेर। तोपदडा स्थित गढवाल पैलेस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के दौरान शुक्रवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
रामस्नेही संत रमणराम महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण ने पापियों से धरती माता को मुक्त करवाने के लिए राक्षसों का संहार किया। उन्होंने ब्रहमाण्ड को अपने मुख में दिखाकर माता यशोदा को अपने विराट रूप के दर्शन कराए।
महाराज ने माखन चोरी का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने सखाओं के साथ बृज में माखन चोरी किया करते थे। भगवान कृष्ण ने गो सेवा की और इंद्र पूजा का विरोध किया।
नंदोत्सव के मौके पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान ब्राहमण महासभा के अध्यक्ष सुदामा शर्मा ने महाराज का स्वागत किया। पटेल नगर विकास समिति के सदस्यों का भी स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना और परिक्रमा करके भोग का प्रसाद चढाया।