Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
stampede in Madagascar stadium killed 15, injured 75-मेडागास्कर के स्टेडियम में भगदड़ से 15 लोगों की मौत 75 घायल - Sabguru News
होम Headlines मेडागास्कर के स्टेडियम में भगदड़ से 15 लोगों की मौत 75 घायल

मेडागास्कर के स्टेडियम में भगदड़ से 15 लोगों की मौत 75 घायल

0
मेडागास्कर के स्टेडियम में भगदड़ से 15 लोगों की मौत 75 घायल

मास्को। मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक घायल हो गए।

ऑरेंज एक्टू मेडागास्कर समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की 59वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुफ्त मनोरंजन उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे महमानों में भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए।

अंटानानारिवो में स्थित महामासीना म्यूनिसिपल स्टेडियम की 22 हजार लोगों की क्षमता है और इसें विभिन्न खेल और वाला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 19 जनवरी को मेडागास्कर राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने इसका उद्घाटन किया था।