Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गुजरात : अमरेली में असमाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी - Sabguru News
होम India City News गुजरात : अमरेली में असमाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी

गुजरात : अमरेली में असमाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी

0
गुजरात : अमरेली में असमाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के लाठी शहर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की एक मूर्ति को तोड़ डाला।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहर के अकाला रोड स्थित हरिकृष्णा सरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत कुछ साल पहले वहां लगाई गई इस प्रतिमा को बीती रात किसी समय तोड़ दिया गया। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर मूर्ति तोड़ने वालों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैैं।

शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त प्रतिमा के टुकड़े देखे तो पुलिस को इत्तिला दी। स्थानीय चैंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि व्यापारी और अन्य लोग वहां पहुंच कर पुलिस से इसे तोड़ने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

ज्ञातव्य है कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय प्रशासन ने एक गैर सरकारी संगठन की मदद से गांधीजी के अलावा कुछ धार्मिक मूर्तियां, तख्तियां और पेड़ वगैरह भी लगाए हैं और असामाजिक तत्वों ने पूर्व में इन्हें भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था।