Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bihar: Mother gave poison to three children || माँ ने दिया बच्चों को ज़हर
होम Bihar बिहार : सौतेली मां ने जहर देकर तीन बच्चों की ली जान

बिहार : सौतेली मां ने जहर देकर तीन बच्चों की ली जान

0
बिहार : सौतेली मां ने जहर देकर तीन बच्चों की ली जान
Bihar Mother gave poison to three children
step mother allegedly gave poison her three children in gopalganj
step mother allegedly gave poison her three children in gopalganj

SABGURU NEWS  गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के तिलकडुमर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक सौतेली मां ने अपने तीन बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के तिलकडुमर गांव निवासी ममता देवी ने अपने तीन बच्चों दिग्विजय कुमार(4), शिवांगी कुमारी (5), और रणविजय कुमार (3) को रविवार की रात जहर दे दिया।

जहर पिलाने के बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई। जहर पीने से अचेत बच्चों को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल भोरे इलाज के लिए पहुंचाया। जहर देने के कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि ममता देवी तिलक डूमर निवासी शारदानंद भगत की दूसरी पत्नी है। दो दिन पहले पति से दो हजार रुपए को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। रविवार की शाम ममता ने तीनों बच्चों को जहर दे दिया। इसके बाद बच्चों की स्थिति बिगड़ने लगी तो आसपास के ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को भोरे रेफरल अस्पताल में पहुंचाया। तीनों शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।