Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
stepfather daughter married for 1 lakh - Sabguru News
होम Rajasthan Churu सौतेले पिता ने एक लाख रुपए में की बेटी की जबरन शादी, बनी हवस का शिकार

सौतेले पिता ने एक लाख रुपए में की बेटी की जबरन शादी, बनी हवस का शिकार

0
सौतेले पिता ने एक लाख रुपए में की बेटी की जबरन शादी, बनी हवस का शिकार
stepfather daughter married for 1 lakh, rape by husband and her brothers
stepfather daughter married for 1 lakh
stepfather daughter married for 1 lakh, rape by husband and her brothers

राजस्थान के चूरू के महिला थाने में एक चौंकाने वाला ममला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने अपनी 14 साल के बेटी को एक लाख रुपए में जबरन शादी करा दी। इसके बाद तो उसके साथ और भी बुरा हाल हुआ।

जहां उसकी उम्र के दोगुने से अधिक उम्र के पति और देवरों ने मारपीट की और उसका दो साल तक दुष्कर्म करते रहे। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर चूरू के महिला थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उसकी रिपोर्ट पर थाने में आरोपी भूपेन्द्र सिंह औ अन्तर सिंह सहित 6 लोगों पर आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल कराया है।

पीड़िता ने बताया कि उसके सौतले पिता ने एक लाख रुपए लेकर धोखे से मात्र 14 साल की उम्र में उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति से जबरन शादी करवा दी। उसकी वर्ष 2017 में शादी हुई तब वह 14 साल की नाबालिग थी। वह बचपन से अपनी नानी के यहां रही थी। दसवीं क्लास में पढ़ने के लिए पिता के यहां आई थी।

भालेरी थाना क्षेत्र के रिडखला गांव के रहने वाले उसके कथित पति भूपेन्द्र सिंह की उम्र 30 साल है। शादी के बाद उसके पति ने मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद से मारपीट और दुष्कर्म की यह सिलसिला चलता रहा।

इस दौरान उसके कथित पति के दो भाइयों नरेश और पर्वत सिंह ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिससे उसकी जिन्दगी नर्क के समान बन गई।

महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूरू महिला थाना की थानाधिकारी राजेश ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान पर उसके सौतेले पिता सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।