Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
धार : पथराव में शामिल आरोपी का तीन मंजिला मकान ढहाया, अवैध हथियार मिले - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal धार : पथराव में शामिल आरोपी का तीन मंजिला मकान ढहाया, अवैध हथियार मिले

धार : पथराव में शामिल आरोपी का तीन मंजिला मकान ढहाया, अवैध हथियार मिले

0
धार : पथराव में शामिल आरोपी का तीन मंजिला मकान ढहाया, अवैध हथियार मिले

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील मुख्यालय में पुलिस ने पथराव करने वाले एक व्यक्ति का तीन मंजिला मकान जमीदोंज कर दिया। यह कार्रवाई लगभग तीन घंटे तक चली। इसमें अवैध हथियार भी मिले हैं।

मनावर नगर में दो दिन पहले एक कार्यक्रम के समापन के बाद सिंघाना रोड पर कुछ लोगाें ने वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव की घटना को अंजाम दिया था। इसमें 28 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किए गए थे। इसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने मनावर में उनके मकानों को जमीदोंज करने की कार्रवाई की, जिनका पथराव की घटना में नाम आया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और चिन्हित किये गए मकानों में से एक तीन मंजिला मकान को पोकलेन मशीन की मदद से गिरा दिया गया।

पाटीदार ने बताया कि जिस मकान पर कार्रवाई की गई है, वह बिना अनुमति के बना अवैध निर्माण था। वहां रहने वाले किरायेदारों ने आने-जाने वालों पर पथराव भी किए थे। इस मकान से कुछ हथियार भी मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।