Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Street Dancer 3D Trailer out varun dhawan, shraddha kapoor, prabhu deva - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Street Dancer 3D Trailer : रोंगटे कर देंगे डांस मूव्स

Street Dancer 3D Trailer : रोंगटे कर देंगे डांस मूव्स

0
Street Dancer 3D Trailer : रोंगटे कर देंगे डांस मूव्स
Street Dancer 3D Trailer out varun dhawan shraddha kapoor prabhu deva
Street Dancer 3D Trailer out varun dhawan shraddha kapoor prabhu deva
Street Dancer 3D Trailer out varun dhawan shraddha kapoor prabhu deva

मुंबई। एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपने डांस से फैंस का दिल जीतने आ रहे है। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जबरदस्त डांसर नोरा फतेही, शक्ति मोहन और प्रभुदेवा भी नजर आएंगे। रेमो डिसूजा के डिरेक्शन में स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर बहुत ही शानदार है।

2 मिनट 52 सेकंड का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा। ट्रेलर में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और शक्ति मोहन जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे है। वहीं, डांस के भगवान प्रभुदेवा माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करते नजर आये।

बता दें कि फिल्म में वरुण धवन भारत और श्रद्धा कपूर-प्रभुदेवा पाकिस्तान से हैं। दोनों एक दूसरे के अपोजिट डांस का जलवा दिखा रहे है। दोनों अपने-अपने देश के लिए लड़ रहे हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।