Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों की हड़ताल से रोडवेज का हुआ चक्का जाम
होम Rajasthan Jaipur कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों की हड़ताल से रोडवेज का हुआ चक्का जाम

कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों की हड़ताल से रोडवेज का हुआ चक्का जाम

0
कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों की हड़ताल से रोडवेज का हुआ चक्का जाम
strike of 13-point demands of workers
strike of 13-point demands of workers
strike of 13-point demands of workers

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आज समूचे प्रदेश में बसों के पहिये जाम हो गए जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज रात्रि 12 बजे के बाद से आगामी 48 घंटों के लिए शुरू हुई इस हड़ताल के कारण निगम की लगभग चार हजार से अधिक बसों का चक्का जाम हो गया है और आज से बसों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में यात्री रात से ही परेशान हो रहे हैं और बसों के संचालन नहीं होने के कारण उन्हें निजी बस आपरेटर के भरोसे होना पड रहा है। रोडवेज कर्मियों की हडताल के कारण प्राइवेट वाहन चालकों ने भी मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है जिसके कारण यात्रियों पर दोहरी मार पड रही है। कुछ यात्राी हडताल को देखते हुए रेलवे की शरण में जाते देखे गए।

रोडवेज बस स्टेंड पर कर्मचारी संगठन से जुडे नेता रात से ही डेरा डाले हुये है ओर बाहर से आने वाली गाडियों को बस स्टेंड पर पहुंचते ही रोक दिया गया है। रात बारह बजे से पहले चली लम्बी दूरी की बसों के संचालन पर आशिंक असर पडा है।

राज्य सरकार की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा फैल हो गया है और बस स्टेंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को कोई साधन नही मिल रहा है। यात्री गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।

राजस्थान के अजमेर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग मुख्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर भी कर्मचारियों की हडताल के कारण बसों का चक्का जाम है। गत चार सालों में रोडवेज कर्मचारियों की 48 धंटे की इस हडताल से राज्य में परिवहन सेवा पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई है।

राजधानी जयपुर में रोडवेज हडताल के साथ ही लो फ्लोर बस चालकों ने भी हडताल कर दी है जिसके कारण शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गया है। लो फलोर वाहन चालक भी अपनी मांगों को लेकर हडताल पर उतर गए है। कर्मचारियों की मांगों में सातवें वेतन आयोग को लागू करने, सेवानिवृत कर्मचारियों के ग्रेच्यूटी और बकाया वेतन देने, कर्मचारियों के वेतन भत्ते को जारी करने आदि शामिल है।

हडताली रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरा महासंघ, फेडरेशन ने बनाई दूरी