
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाने में पदस्थ एक उप निरीक्षक को एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने आज बताया कि उप निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा को पंद्रह वर्षीय एक लडकी से दुष्कर्म की शिकायत पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया है कि आरोपी महेन्द्र मिश्रा इससे पहले शहर के कोतवाली थाने में पदस्थ थे, उन पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था। कल इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी उप निरीक्षक पुलिस गिरफ्त में है आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।