Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पौधारोपण के बाद अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ने सिखाए कुश्ती के गुर - Sabguru News
होम Rajasthan Kota पौधारोपण के बाद अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ने सिखाए कुश्ती के गुर

पौधारोपण के बाद अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ने सिखाए कुश्ती के गुर

0
पौधारोपण के बाद अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ने सिखाए कुश्ती के गुर

कोटा। पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ एक ज़िन्दगी के तहत सुभाष कला संगम की ओर से दुर्गा वाहिनी व्यायाम शाला प्रांगण तथा कोटा रेलवे प्रांगण में पौधारोपण किया गया।

संस्था अध्यक्ष निर्मला दहिया ने बताया कि सचिव हरीश महावर एवं कानपुर से आईं अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत पदक विजेता माया कोरी, इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजय शर्मा, अखिल भारती यकोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश महावर की मौजूदगी में दुर्गा वाहिनी व्यायाम शाला एवं कोटा रेलवे प्रांगण में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी व्यायाम शाला के संचालक देवानंद बैरवा तथा विद्यर्थियों ने पौधरोपण के लिए आगंतुक समस्त अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर माया कोरी ने कहा कि नारी शक्ति अपने आप को किसी से भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। ना ही शारीरिक रूप से ना ही मानसिक रूप से।

खुद उन्होंने अपनी शादी के 15 साल बाद कुश्ती (मल्ल युद्ध) में रजत पदक हासिल की। सभी मातृ शक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए कि अगर हम विवेक, सहनशीलता, चतुराई से काम लें तो कोई काम ना मुमकिन नहीं होता। उन्होंने व्यायाम शाला की छोटी बच्चियों को कुश्ती के दांव पेंच सिखाए।