Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोरबी पुल गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण : गहलोत - Sabguru News
होम Headlines मोरबी पुल गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण : गहलोत

मोरबी पुल गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण : गहलोत

0
मोरबी पुल गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि मोरबी पुल गुजरात की भारतीय जनता पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक खबर साझा करते हुए कहा कि मोरबी पुल हादसे की शुरुआती जांच से पता चला है कि दो करोड़ रुपए में से सिर्फ 12 लाख रुपए यानी सिर्फ छह प्रतिशत राशि ही पुल के रख रखाव पर खर्च हुई। यह गुजरात की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूरी पार्टी की मांग है कि जब तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में इस घटना की न्यायिक जांच नहीं होगी तो इतने बड़े स्तर के सरकारी भ्रष्टाचार की सच्चाई बाहर आना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि गत 30 अक्टूबर की शाम को गुजरात में मच्छु नदी पर बने कैबल पुल के गिरने से करीब 135 लोगों की मौत हो गई।