Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स एप मामले के आरोपी को इंदौर से किया अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स एप मामले के आरोपी को इंदौर से किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स एप मामले के आरोपी को इंदौर से किया अरेस्ट

0
दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स एप मामले के आरोपी को इंदौर से किया अरेस्ट

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने विवादित ‘सुल्ली डील्स एप’ को तैयार करने के आरोप में यहां से गिरफ्तार किया है।

इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने इंदौर पुलिस को गिरफ़्तारी के मामले में सूचित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ठाकुर की गिरफ़्तारी के विषय में उसके इंदौर निवासी परिजनों को दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है।

कथित तौर पर एक धर्म विशेष की महिलाओं को बदनाम करने के उद्देश्य तैयार किए गए सुल्ली डील्स एप को बनाने का आरोप ओंकारेश्वर ठाकुर पर है।

ठाकुर के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ओंकारेश्वर ने इंदौर एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय से ‘बेचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लिकेशन’ (बीसीए) किया है। यहां न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप में ओंकारेश्वर अपने परिवार के साथ रहता है। कंप्यूटर इंजीनियर ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता यहां एक फार्मा कम्पनी में कार्यरत हैं।

दरअसल ओंकारेश्वर की गिरफ़्तारी और उसके प्रारंभिक कबूलनामा की जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से साझा किए जाने के बाद इंदौर में सुबह से ही यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बुल्ली बाई ऐप : स्कूल, विश्वविद्यालयों की वेबसाइटों के हैकिंग का दावा