Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sunil Arora appointed to be next Chief Election Commissionerसुनील अरोड़ा होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त - Sabguru News
होम India City News सुनील अरोड़ा होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त

सुनील अरोड़ा होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त

0
सुनील अरोड़ा होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त
Sunil Arora appointed to be next Chief Election Commissioner
Sunil Arora appointed to be next Chief Election Commissioner
Sunil Arora appointed to be next Chief Election Commissioner

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सुनील अरोड़ा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। वह दो दिसंबर से पदभार संभालेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राजस्थान कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरोड़ा (62) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत का स्थान लेंगे। अरोड़ा की पिछले वर्ष सितंबर में चुनाव आयोग में नियुक्ति हुई थी। वह सूचना एवं प्रसारण सचिव तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव भी रहे।

उन्होंने 1999-2002 के दौरान नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव और इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर पांच वर्ष काम किया है।