Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sunny Leoni's favorite cricketer Mahendra Singh Dhoni - सनी लियोनी महेन्द्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करती हैं - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सनी लियोनी महेन्द्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करती हैं

सनी लियोनी महेन्द्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करती हैं

0
सनी लियोनी महेन्द्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करती हैं
MS Dhoni is Sunny Leone's Favourite Cricketer
MS Dhoni is Sunny Leone's Favourite Cricketer
MS Dhoni is Sunny Leone’s Favourite Cricketer

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करती हैं। सनी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं क्योंकि वो एक फ़ैमिली मैन हैं।

सनी से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया था तो सनी ने धोनी का नाम लिया। सनी ने कहा मुझे लगता है उनकी बड़ी ही क्यूट बच्ची है। मैंने बेटी के संग उनकी तस्वीरें देखी हैं और वह बहुत ही प्यारी हैं। वह (धोनी) मेरे फेवरिट हैं क्योंकि वह परिवार से हमेशा जुड़े रहते हैं।

सनी ने बताया कि उनके पास दो टीवी शो हैं और वो एक हिंदी फिल्म में भी काम कर रही हैं जो उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर पर बन रही है। इस साल इस फिल्म पर काम जारी रहेगा। अभी मैं साऊथ की दो फिल्मों में भी काम कर रही हूं। काफ़ी एक्साइटिंग वर्क है।

सनी ने बताया कि वह और उनके पति डेनियल वेबर सनीसिटी एंटरटेनमेंट को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा मुझे क्रिएटिव काम पसंद है। आइडिया चुनने, स्क्रिप्ट आदि को लेकर मेरी दिलचस्पी रहती है। निर्देशन में जाने की कोई रूचि नहीं है। वो लोग बड़े ही स्पेशल होते हैं जिनका फिल्म का अपना नजरिया होता है और हर काम पर बारीकी से पकड़ होती है। मुझमें ऐसा नहीं है।