Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चेंबूर में मुंबई गर्ल गैंगरेप मामले में एसआईटी से जांच हो : राकांपा - Sabguru News
होम Headlines चेंबूर में मुंबई गर्ल गैंगरेप मामले में एसआईटी से जांच हो : राकांपा

चेंबूर में मुंबई गर्ल गैंगरेप मामले में एसआईटी से जांच हो : राकांपा

0
चेंबूर में मुंबई गर्ल गैंगरेप मामले में एसआईटी से जांच हो : राकांपा

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने औरंगाबाद की लड़की के साथ मुंबई के चेंबूर में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच विशेष जांच दल से कराने की मांग की है।

राकांपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस संबंध में विरोध रैली भी निकाली और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है।

पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने विरोधी रैली का नेतृत्व किया और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की। सुप्रिया सुले के साथ पार्टी के मुंबई इकाई के प्रमुख नवाब मलिक और विधान परिषद की सदस्य विद्या चव्हाण भी थी। पार्टी के लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

विरोध रैली आज चेंबूर के लाल डोंगर इलाके से चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन तक निकाली गई। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मुंबई में पीड़िता के चार दोस्तों ने कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार किया। औरंगाबाद में इलाज के दौरान बुधवार की रात लड़की की मृत्यु हो गई।

विरोध करने वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की उचित जांच नहीं हुई, इसलिए अब इस मामले की जांच एसआईटी से कराई जानी चाहिए। सुप्रिया सुले ने संवाददाताओं से कहा कि पीड़िता के पिता पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता के घर वालों की आवाज दबा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह पीड़िता के भाई को पुलिस महानिदेशक के पास ले जाएंगी।

महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोर्हे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपियों को तुरंत पकड़ें और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाय।