Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लॉस एंजिलस में 4 की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध अरेस्ट - Sabguru News
होम World Europe/America लॉस एंजिलस में 4 की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध अरेस्ट

लॉस एंजिलस में 4 की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध अरेस्ट

0
लॉस एंजिलस में 4 की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध अरेस्ट

लॉस एंजेलिस। लॉस एंजेलिस पुलिस ने गुरुवार सुबह से दोपहर तक गोली मार कर चार व्यक्तियों की हत्या करने और दो अन्य को घायल करने के आरोपी को गिफ्तार कर लिया है।

पुलिस विभाग के गेरी डीन ज़ारागोज़ा ने इस बात की पुष्टि की कि सैन फर्नांडो घाटी में 4 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग ने स्थानीय समायानुसार 3:00 बजे ट्वीट किया कि लॉस एंजेलिस के पास वन नुय्स में एक बस प्लेटफॉर्म पर की गई गोलीबारी की नई घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

आरोपी जरागोजा पर बस प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी के अलावा अपने पिता और भाई हत्या करने और मां को गुरुवार सुबह कैनोगा पार्क में घायल करने का संदेह है। इसके बाद उसने गैस स्टेशन पर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और उत्तरी हॉलीवुड में बैंक के बाहर एक व्यक्ति लूटने के प्रयास में घायल कर दिया। वन नुय्स घनी आबादी वाला क्षेत्र है सैन फर्नांडो घाटी में सभी समुदाय के लोग रहते है।