Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बोको हराम के हमले में 30 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines बोको हराम के हमले में 30 लोगों की मौत

बोको हराम के हमले में 30 लोगों की मौत

0
बोको हराम के हमले में 30 लोगों की मौत

अबूजा। नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में बोको हराम आतंकवादियों ने एक समुदाय के लोगों पर हमला कर कम से कम 30 लोगों हत्या कर दी। प्रांत के गवर्नर बाबागना जुलुम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जुलुम ने बताया कि बोर्नो प्रांत के कोंडुगा के सरकारी इलाके में रविवार को बंदूकधारियों ने औनो समुदाय के लोगों पर हमला किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया, तथा लॉरी सहित खाद्य पदार्थो लाने ले जाने वाले कम से कम 18 वाहनों को आग लगा दी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कई अन्य स्थानीय निवासियों को भी चोटें आई है। यह हमला रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुआ। बंदूकधारियों ने औनो समुदाय की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग को अवरुद्ध कर आसपास के गांवों में छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि सोमवार तड़के घटना स्थल का मुयाना करने के बाद बोको हराम के आतंकवादियों पर हमले का आरोप लगाए गए हैं। बोको हराम के आतंकवादी पांच घंटे तक हमला करते रहे।