Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Swearing-in of mp ministers in the afternoon on Tuesday - मध्यप्रदेश में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को

मध्यप्रदेश में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को

0
मध्यप्रदेश में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को
Swearing-in of mp ministers in the afternoon on Tuesday
Swearing-in of mp ministers in the afternoon on Tuesday
Swearing-in of mp ministers in the afternoon on Tuesday

भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को यहां राजभवन में राज्य के नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह दोपहर तीन बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दोपहर तक दिल्ली से वापस नहीं लौटे हैं। वे 20 दिसंबर की रात्रि में दिल्ली रवाना हुए थे। कमलनाथ अपने मंत्रियों के नामों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने दिल्ली गए हैं। माना जा रहा है कि कमलनाथ नए मंत्रियों के नामों की सूची लेकर यहां आएंगे। कल सभी मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी।

दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में निर्धारित मापदंड के अनुसार मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। अब मंत्रियों के नामों को लेकर सभी के मन में जिज्ञासा है। माना जा रहा है कि लगभग दो दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलायी जा सकती है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। कांग्रेस ने बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय (कुल 121) विधायकों के समर्थन से सरकार बनायी है। पंद्रह साल तक सत्ता में रही भाजपा ने 109 सीट हासिल की है।