Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार - Sabguru News
होम World Europe/America मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

0
मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। स्युकुरो मनाबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पैरिसी को 2021 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है, जिसका आधा हिस्सा मनाबे और हैसलमैन को तथा बाकी आधा हिस्सा पैरिसी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

नोबेल पुस्कार प्रदान करने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को यह घोषणा की। एकेडमी ने बताया कि मनाबे और हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की फिजिकल मॉडलिंग और परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने एवं ग्लोबल वार्मिंग का विश्वसनीय पूर्वानुमान लगाने के लिए तथा पैरिसी को परमाणु से लेकर ग्रहों तक के पैमाने पर भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

एकेडमी ने कहा कि स्युकुरो मनाबे और क्लाउस हैसलमैन ने पृथ्वी की जलवायु और इस पर मानवता के प्रभाव के बारे में हमारे ज्ञान की नींव रखी। जियोर्जियो पैरिसी को अव्यवस्थित सामग्री और अनियमित प्रक्रियाओं के सिद्धांत में उनके क्रांतिकारी योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।